11 दिन बाद यमुना नदी में मिला लापता लड़की का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका (Watch Video)

Saturday, Jan 27, 2018 - 05:00 PM (IST)

पांवटा साहिब(सतीश): हिमाचल प्रदेश में पांवटा पुलिस ने यमुना नदी से एक लड़की का शव बरामद किया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पांवटा पुलिस को सूचना मिली की एक शव यमुना नदी में तेर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। किसी ने शव की बरामदगी की सूचना तरुवाला से लापता लड़की के परिजनों को भी दे दी। जिसके बाद लापता लड़की प्रियंका के परिजन भी मोके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। 16 वर्षीय प्रियंका गत 16 जनवरी से लापता थी। जिसकी लिखित शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में भी की थी।

पुलिस दोनों ही पहलुओं पर छानबीन कर रही
बताया जा रहा है कि प्रियंका को लापता होने से पहले दो लड़कों के साथ देखी गया थी जोकि अपने घर ट्यूशन पढ़ने की बात बताकर घर से निकली थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी दो युवक व युवती बाजार में नजर आए थे। लेकिन जब बाइक वापिस आई तो इसपर सिर्फ दो युवक ही नजर आए। शव मिलने के बाद लड़की के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का पुलिस दोनों ही पहलुओं पर छानबीन कर रही है।