शहीद Tilak Raj का शव पहुंचा पैतृक गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े हजारों लोग(Video)

Saturday, Feb 16, 2019 - 11:50 AM (IST)

कांगड़ा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए तिलक राज का शव उनके पैतृक स्थान पहुंच चुका है। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा।शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हजारों लोग शहीद के पैतृक गांव धेवा पहुंचे हैं। इतना ही नहीं तिलक राज को अंतिम विदाई देने के लिए सीएम जयराम ठाकुर भी ज्वाली पहुंचे हैं। बता दें कि 32 वर्षीय तिलक राज 4 दिन पहले 11 फरवरी को ही घर से छुट्टी काट कर गए थे। अहम बात यह है कि तिलक राज की पत्नी ने 22 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है, जिसके चलते ही वह घर आए थे। उनका एक 2 साल का बेटा है।

अप्रैल, 2007 में सी.आर.पी.एफ. में भर्ती हुए थे तिलक राज

शहीद तिलक राज पुत्र लायक राम मूल रूप से शाहपुर के धारकंडी की रुलेहड़ पंचायत के बतूनी गांव से थे और कुछ साल पहले ही धारकलां शिफ्ट हुए थे। 2 मई, 1988 को जन्मे तिलक राज अप्रैल, 2007 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सी.आर.पी.एफ.) में भर्ती हुए थे।

kirti