BJP नेता बोले- CM केस भुगतने के लिए हैलीकॉप्टर का कर रहे दुरुपयोग

Wednesday, May 24, 2017 - 09:03 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हैलीकॉप्टर के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने को निरंकुश तरीके से लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने निजी कार्य के लिए सरकारी हैलीकॉप्टर उड़ाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने केस भुगतने के लिए हैलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह का यह बयान कि उन्हें अपने केस के लिए सरकारी हैलीकॉप्टर नहीं उड़ाना चाहिए था, हास्यस्पद है। 


राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार केन्द्र पर आरोप लगा रहे हैं कि वह विरोधियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विरुद्ध यू.पी.ए. सरकार के समय ही भ्रष्टाचार का केस बन गया था, जिस कारण उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने  कहा कि आम जनता की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार से छुटकारा पाने के लिए आतुर है और पार्टी सत्ता में 60 प्लस के लक्ष्य के साथ काबिज होगी।