जिप उपाध्यक्ष की सरदारी पाने को भाजपा ने कसी कमर

Saturday, Sep 15, 2018 - 09:43 AM (IST)

धर्मशाला : जिप उपाध्यक्ष के 17 सितम्बर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर बी.जे.पी. ने पूरी कमर कस ली है। इसके चलते वीरवार देर शाम को सर्किट  हाऊस में बी.जे.पी. की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा के तीन कैबिनेट मंत्रियों द्वारा की गई, जिसमें स्थानीय विधायक व खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर समेत भाजपा के सभी विधायकों को बुलाया गया था।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में 3 मंत्रियों सहित 4 विधायकों ने भाग लिया। विधायकों में से नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा, ज्वाली विस के विधायक अर्जुन ठाकुर, जयसिंहपुर विस विधायक रवि धीमान व इंदौरा के विधायक रीता धीमान मौजूद रही। जानकारी के मुताबिक देर शाम 2 घंटे चली बैठक में जिप उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा सर्मिथत पार्षद को जिताने की रणनीति पर सहमति बनी। 
 

kirti