पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 दिन में पकड़ा अपहरण और बलात्कार का आरोपी (Video)

Tuesday, Nov 13, 2018 - 01:04 PM (IST)

पांवटा साहिब (रॉबिन शर्मा): पांवटा साहिब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और बलात्कार के दोषी महज 10 दिन में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित माता-पिता ने 2 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि शिव कुमार नाम का आरोपी जोकि आगरा का रहने वाला है। वह उनकी नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया है। जबकि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।

जिसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपी का पीछा किया और उसे 10 दिनों में आगरा से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

 
 
 

Ekta