Kangra: बारिश के चलते 9 मार्च काे हाेगी 5वें दिन की पुलिस भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 08:58 PM (IST)

धर्मशाला (तिलक): पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती काे बारिश के चलते 27 फरवरी काे हाेने वाली भर्ती काे स्थगित कर दिया गया है। 27 फरवरी को आने वाले अभ्यर्थियों व आम जनता को सूचित किया जाता है कि पुलिस आरक्षी भर्ती में शारीरिक मानक परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए 27 फरवरी के लिए कुल 2250 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे परंतु जिला कांगड़ा में भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है। इस कारण जिला कांगड़ा पुलिस भर्ती समिति ने निर्णय लिया है कि 27 फरवरी के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 9 मार्च को करवाया जाएगा। अब तक हुई पुलिस भर्ती में 953 अभ्यर्थी ही ग्राऊंड टैस्ट काे पास कर पाए हैं।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा में भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है। इस कारण जिला कांगड़ा पुलिस भर्ती समिति ने निर्णय लिया कि 27 फरवरी के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 9 मार्च को करवाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियाें से अपील है कि वे सुबह 6 बजे पुलिस मैदान धर्मशाला पहुंच जाएं, ताकि 7 बजे भर्ती प्रक्रिया काे शुरू किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News