मॉडल रिचा के सुसाइड से उठेगा पर्दा, राजदार पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Saturday, Jan 21, 2017 - 02:30 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत सिंह निप्पी): उभरी माॅडल रिचा धीमान की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुबह सवेरे संदीप को गिरफ्तार कर लिया। मॉडल रिचा की मां ने कांस्टेबल संदीप पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर संदीप की गिरफ्तारी हुई है।


24 साल की मॉडल ने की थी खुदकुशी
नगरोटा बगवां के मलां की रहने वाली 24 साल की मॉडल रिचा धीमान का शव धर्मशाला के गमरू इलाके में किराए के कमरे से मिला था। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें रिचा ने अपनी मौत की वजह कांस्टेबल संदीप को बताया था। सुसाइड नोट के आधार पर ही मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ता नजर आया था। इस मामले में काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है।


पुलिस कर रही छानबीन
अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है कि आखिर कांस्टेबल संदीप ने ऐसा क्या किया कि रिचा को यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। एसपी संजीव गांधी ने कांस्टेबल संदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।