TET Exam 2019 में गुरु स्टडी सैंटर के 11 छात्र उत्तीर्ण

Tuesday, Aug 06, 2019 - 12:13 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): टैट भर्ती परीक्षा में गुरु स्टडी सैंटर के 11 छात्रों ने अपना बेहतरीन परिणाम देकर धर्मशाला में गुरु स्टडी सैंटर का नाम रोशन किया है। गुरु स्टडी सैंटर में 13 छात्र टैट परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, जिनमें से 11 छात्रों ने बेहतरीन परिणाम दिया है और इस अध्यापक पात्रता परीक्षा के एक पड़ाव को पास किया है। गुरु स्टडी सैंटर के संस्थापक रिषाद मोहम्मद ने अपनी पूरी टीम सहित इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गुरु स्टडी सैंटर हर प्रकार की भर्ती परीक्षा में प्रति वर्ष टॉपर सहित बेहतरीन परिणाम दे रहा है। रिषाद मोहम्मद ने बताया कि अभिषेक जम्वाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी धलूं ने 106 अंक, रोहित चौहान पुत्र विजय सिंह निवासी डोंटा (देहरा) ने 102 अंक, मनोज कुमार पुत्र टेक चंद निवासी सुंडला (चम्बा) ने 99 अंक, मंजुला शर्मा पुत्री रणधीर शर्मा निवासी द्रम्मण ने 96 अंक, योगेश कुमार पुत्र श्रीकांत शर्मा निवासी घुरकड़ी (मटौर) ने ओ.बी.सी. श्रेणी में 85 अंक, सोनाली पुत्री तिलक राज निवासी समोट ने 96 अंक और अभिनव बैंस पुत्र उच्चल सिंह निवासी सराह (धर्मशाला) ने 95 अंक प्राप्त कर जे.बी.टी. टैट उत्तीर्ण की है।

आरती देवी पुत्री प्रशोत्तम लाल निवासी कांगड़ा ने ओ.बी.सी. श्रेणी में 87 अंक और पूजा पुत्री अनिरुद्ध ठाकुर निवासी घरोह (धर्मशाला) ने 96 अंक प्राप्त कर टी.जी.टी. टैट उत्तीर्ण की है। वहीं कुमारी सारिका पत्नी अनिल कुमार निवासी कुच्चावल (मंडी) ने 109 अंक, नीतू हंस पत्नी विशाल हंस निवासी कचहरी (धर्मशाला) ने 83 अंक प्राप्त कर एल.टी. टैट उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 की टैट भर्ती परीक्षा में भी गुरु स्टडी सैंटर ने 13 छात्रों को चयनित करवाया था। इसके अतिरिक्त हाल ही में 2019 में गुरु स्टडी सैंटर ने जेल वार्डन भर्ती परीक्षा में जिला कांगड़ा में टॉपर सहित अन्य छात्रों ने बेहतरीन परिणाम दिया है, जिसमें गौरव गुरंग प्रथम स्थान, शिवम मदान 10वां स्थान और साहिल चौहान ने 7वां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त गुरु स्टडी सैंटर ने हाल ही में नीट भर्ती परीक्षा 2019 में 21 छात्रों को डाक्टर बनाया, जिसमें 17 छात्र एम.बी.बी.एस. और 4 छात्र बी.डी.एस. हैं।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र एम.बी.बी.एस. शिमला, डोलमा एम.बी.बी.एस. शिमला, अतुल एम.बी.बी.एस. टांडा, मोहन एम.बी.बी.एस. टांडा,, काजल एम.बी.बी.एस. टांडा, पमली एम.बी.बी.एस. हमीरपुर, समृधि एम.बी.बी.एस. हमीरपुर, अनामिका एम.बी.बी.एस. हमीरपुर, तन्मय एम.बी.बी.एस. चम्बा, राहुल एम.बी.बी.एस. चम्बा, भूपेंद्र एम.बी.बी.एस. चम्बा, सान्य महाजन एम.बी.बी.एस. चम्बा, आशीष एम.बी.बी.एस. चम्बा, रिया एम.बी.बी.एस. चम्बा, सचिन एम.बी.बी.एस. चम्बा, इशिता एम.बी.बी.एस. नाहन, स्वस्ती एम.बी.बी.एस. सोलन, शिवानी बी.डी.एस. ई.जी.एम.सी. शिमला, तितिक्षा बी.डी.एस. ई.जी.एम.सी. शिमला, अदिति बी.डी.एस. आई.जी.एम.सी. शिमला और राघव बी.डी.एस. आई.जी.एम.सी. शिमला में करेंगे। इसके अतिरिक्त गुरु स्टडी सैंटर ने नीट 2018 में 15 छात्रों को डाक्टर बनाकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाया है। वहीं गुरु स्टडी सैंटर ने आर्मी जी.डी. भर्ती परीक्षा 2018 में 13 छात्रों को आर्मी जी.डी. भर्ती परीक्षा की तैयारी करवाकर 13 छात्रों को आर्मी जी.डी. में चयनित करवाया है। गुरु स्टडी सैंटर में सभी विभागों की भर्ती की परीक्षा की तैयारी दिन-प्रतिदिन करवाई जाती है। गुरु स्टडी सैंटर में आर्मी भर्ती परीक्षा, पटवारी, एस.एस.सी., टैट, नवोदय व सैनिक स्कूल तथा नीट भर्ती परीक्षा के बैच बिठाए जा रहे हैं। छात्र जल्द से जल्द आकर यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

Ekta