सुधीर शर्मा व नीरज भारती के समर्थकों के बीच बढ़ी रार

Sunday, Feb 13, 2022 - 10:50 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती के समर्थकों के बीच रार और बढ़ गई है। शनिवार को सुधीर समर्थकों ने पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि नीरज भारती आए दिन सोशल मीडिया पर अनाप शनाप ब्यानबाजी कर रहे है। शनिवार को धर्मशाला युवा ब्लॉक कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व सी.पी.एस. ने शुक्रवार को धर्मशाला में आकर उनके नेता पर अभद्र टिप्पणी की है तथा ब्लॉक कांग्रेस बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को धमकी देने लगे। उनके उकसाने पर युवा कांग्रेस के लोग भी गए। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि नीरज भारती ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता के सामने अशलील हरकतें की है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व सी.पी.एस. द्वारा आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग अपने की नेताओं के उपर किया जा रहा है जिसके चलते उनके खिलाफ पार्टी को अनुशासनात्मक कार्यवाही पार्टी हाईकमान को करनी चाहिए तथा उन्हें तुरंत पार्टी के हटा देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अपने नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पनी व महिला कार्यकर्ताओं पर अशलील हरकतें करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य थाना में शिकायत करेंगे और पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती पर एफ.आई.आर. दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस समय पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती पर पार्टी हाईकमान कोई कार्यवाही नहीं करेगी तो ऐसा करना संगठन के लिए अच्छा नहीं होगा। ब्लॉक अक्षयक्ष ने कहा कि नीरज भारती के खिलाफ कार्रवाई होती है तो पूरे प्रदेश में एक संदेश जाएगा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं होती है।
 

Content Writer

prashant sharma