कांग्रेस के इन दस बड़े नेताओं की कुर्सियां छीनी

Saturday, Nov 25, 2017 - 07:55 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस पार्टी ने तीन पूर्व कांग्रेस विधायकों समेत 10 नेताओं की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। चुनाव में इनको खुश करने के लिए पार्टी के महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और जिला पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया था। कांग्रेस हाईकमान इनकी नियुक्तियों को अवैध माना है। इसके चलते इनको पदों से हदा दिया गया है। इनकी नियुक्तियों से हिमाचल कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है।

इनके छीने पद
उनमें देहरा विधानसभा हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के महासचिव योगराज, बंजार विस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस महासचिव सत्य प्रकाश, पार्टी महासचिव सुरेंद्र पाल ठाकुर, देवेंद्र बुशैहरी प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी सचिव धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता पुष्पराज शर्मा शामिल हैं।

नियमों को ध्यान में रखकर की थी नियुक्तियां 
पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि इनकी तैनाती नियमों को ध्यान में रखकर की गई थी। कांग्रेस पार्टी कार्यालय की ओर इनको सूचीबद्ध भी किया गया था। इसमें सेे कई बागी चल रहे थे। विधानसभा चुनाव से पहले इन्हें बड़े पद सौंप गए थे। इसके अलावा चंद्र सैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू, मान चंद ठाकुर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू,राजिंद्र मोहन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी व दामोदर सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन शामिल हैं।