नयना देवी में पहाड़ी से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, हादसे में 21 लोग घायल(Video)

Sunday, Jul 28, 2019 - 04:32 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी के समीपवर्ती मंडयाली में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। जिससे हादसे में करीब 21 लोग घायल हो गए। हालांकि हादसे के समय टेंपो में ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना से मां के दर्शन करके वापस जा रहे थे जबकि टेंपों हरियाणा (एचआर-04एन-0968) का था। टेपों में करीब 40 सवारियां थी।


जानकारी के मुताबिक हादसे के समय नीचे उतराई के दौरान अचानक चालक का टेंपो से नियंत्रण खो गया। उसने लोगों की जान बचाने के लिए टेंपों को पहाड़ी की तरफ मार दिया। अगर वह नीचे खाई की तरफ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


पुलिस ने घायलों को तुरंत समीपवर्ती अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

Ekta