100 फुट गहरी खाई में गिरा टैंपो, चालक सहित 2 घायल

Saturday, Jul 07, 2018 - 07:48 PM (IST)

भवारना: गत रात्रि लगभग 12 बजे गढ़-जमूला पंचायत के अप्पर चांदड़ में एक टैंपो 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। टैंपो चालक और एक अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए। रात के समय घटी इस घटना में टैंपो में बैठा दूसरा व्यक्ति खाई से निकल कर सड़क पर आ गया। उसने चांदड़ में एक घर में सो रहे लोगों को जगाया, जिस पर उन लोगों ने इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद धीमान को सूचना दी। इसके बाद प्रधान ने भवारना पुलिस थाना में फोन कर घटना की जानकारी दी। इस दौरान दोनों घायलों को 108 एम्बुलैंस में पालमपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पंचायत प्रधान के अनुसार चांदड़ में 100 मीटर सड़क के साथ एक तरफ  गहरी खाई है, जिससे अक्सर यहां पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के इस भाग पर कंकरीट की दीवार लगाई जानी चाहिए।

Vijay