तहसील यूनियन के डिपो में तुनाही वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन

Thursday, Oct 27, 2016 - 09:05 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर नगर परिषद के तुनाही वार्ड में महिला मंडल में खींचतान से हुई देरी के चलते तहसील यूनियन के डिपो में तुनाही वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। महिला मंडल को डिपो सौंपा गया है। औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगने के कारण अस्थायी प्रबंध किए गए हैं। दूसरी ओर महिला मंडल की खींचतान में नया मोड़ आया है। मामले को लेकर एडीसी मंडी ने दौरा करके प्रधान से पूछताछ की व नई प्रधान नीलम पटियाल के बयान दर्ज किए।

 

पूर्व प्रधान की महिला मंडल पर कमान छूटते ही सस्ते राशन का डिपो हाथ से निकल गया, जिससे आहत पूर्व प्रधान अब कई तरह के जुगाड़ करने में जुटी हुई है जबकि जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार वेद प्रकाश की अध्यक्षता में सहकारी निरीक्षक संजय गौड़ ने तुनाही मंडल के चुनाव करवा करवाए थे। इस दौरान बार-बार आमंत्रण के बावजूद 36 में 30 सदस्यों व पदाधिकारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया था, जिसके चलते इन्हें सस्ते राशन का डिपो सौंपा गया है।

 

इस संबंध में प्रधान नीलम पटियाल ने कहा कि सदस्यों के विरोध और 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रशासन की अध्यक्षता में लोकतांत्रिक तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है लेकिन काफी समय बीतने के बाद इस तरह जिला के इतने बड़े अधिकारी द्वारा विशेष तौर पर की गई जांच-पड़ताल पर महिला मंडल हैरान है। महिला मंडल डिपो नए सिरे से स्थापित करने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है ताकि जल्द ही तुनाही के उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध हो पाए।

 

पूर्व प्रधान द्वारा डिपो का भवन और संबंधित दस्तावेज सहित राशन देने में आनाकानी की जा रही है, जिसके चलते सारा प्रबंध नए सिरे से किया गया है। उधर, जिला खाद्य नियंत्रक मंडी मिलाप चंद ने कहा कि फिलहाल तहसील यूनियन के डिपो से तुनाही में उप ाोक्ताओं को राशन दिया जा रहा है। डिपो खोलने के आदेश महिला मंडल के प्रधान को जारी किए गए है।