Chamba: नाबालिगा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 05:29 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): चुराह में नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को मिली शिकायत में बताया कि नाबालिग लड़की को घर में अकेली देखकर व्यक्ति घर में घुस गया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद लड़की के साथ दुराचार किया। लड़की के परिजनों को जानकारी उस दौरान मिली जब वे घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस थाना में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 65(1), 333, 351(2) बीएनएस 04 पोक्सो एक्ट एंड 67ए आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News