Chamba: चुराह में नाबालिगा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 11:24 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_11_24_096027833arrested2.jpg)
तीसा (सुभानदीन): उपमंडल चुराह में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर तीसा थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार तीसा की एक नाबालिगा के घर सलूणी क्षेत्र का लड़का रहने आया हुआ था। इस दौरान लड़के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ बहला फुसला के संबंध बना लिए। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने थाना तीसा में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।