लो कर लो बात! अध्यापिका ही नहीं सुलझा पाई 5वीं कक्षा के सवाल

Friday, Feb 22, 2019 - 11:32 PM (IST)

फतेहपुर: बच्चे देश का भविष्य हैं, ये सभी जानते हैं और बच्चों के भविष्य को संवारने का काम अध्यापक करते हैं। लेकिन ऐसे अध्यापकों का क्या जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमयी बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला प्राथमिक शिक्षा खंड राजा-का-तालाब के अंतर्गत आया है, जहां एक अध्यापिका ही 5वीं स्तर के सवालों का जवाब नहीं दे पाई। ऐसे में उक्त अध्यापिका के पास पढऩे वाले बच्चों के सुनहरे भविष्य की क्या उम्मीद की जा सकती है। यह मामला प्राथमिक शिक्षा खंड राजा-का-तालाब के अंतर्गत आते एक सरकारी स्कूल का है।

एस.डी.एम. फतेहपुर ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

हुआ यूं कि शुक्रवार को एस.डी.एम. फतेहपुर बलवान चंद ने एक राजकीय प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ की कार्यप्रणाली जांची, जोकि उचित नहीं थी। एस.डी.एम. ने स्कूल स्टाफ  की सुस्त कार्यप्रणाली पर स्टाफ को मौके पर ही फटकार लगा दी। स्कूल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बच्चों को खिलाए जाने वाले मिड-डे मील का जायजा लिया और स्वयं भोजन कर इसकी गुणवत्ता जांची। उन्हें मिड-डे मील की गुणवत्ता पर संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने सिविल सप्लाई के फूड इंस्पैक्टर सुरेंद्र राठौर को भोजन के सैंपल एकत्रित करजांच के आदेश दिए।

सवालों को लेकर टालमटोल करने लगी अध्यापिका

इसके बाद एस.डी.एम. बलवान चंद बच्चों का टैस्ट लेने कक्षा में पहुंच गए, जहां उन्होंने 5वीं कक्षा के छात्रों को कुछ सवाल हल करने के लिए कहा लेकिन बच्चे उनको हल नहीं कर पाए, ऐसे में एस.डी.एम. ने अध्यापिका को ही उक्त सवालों को हल करने के आदेश दिए लेकिन अध्यापिका टालमटोल करने लगी और उक्त सवालों के जवाब नहीं दे पाई। वहीं स्कूल में सफाई व्यवस्था न होने पर एस.डी.एम. ने स्टाफ को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने रिकॉर्ड को जांचते हुए जल्द कमियों को सुधारने के आदेश दिए हैं।

क्या बोले एस.डी.एम. फतेहपुर

इसे बारे एस.डी.एम. फतेहपुर बलवान चंद ने कहा कि देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील के खाने और सफाई में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि खाने के सैंपल भरे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा खंड अधिकारी को रिपोर्ट बना कर प्रेषित करने के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Vijay