शातिर महिला चाय की आड़ में चला रही थी चरस का धंधा, पुलिस ने छापा मार किया गिरफ्तार

Saturday, Nov 16, 2019 - 12:05 PM (IST)

कुल्लू:हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने एक महिला को चरस सहित गिरफ्तार किया है। मामला कुल्लू जिले का है। जहां भुंतर पुलिस थाना में तैनात हैड कांस्टेबल जय सिंह इलाके की गश्त कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला हाथीथान में चाय की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चाय की दुकान में दबिश दी तो पुलिस ने मौका से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी महिला सरिता के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 

kirti