पांवटा साहिब में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोचा TCP अधिकारी

Friday, Jan 17, 2020 - 11:16 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब में भ्रष्टाचार के खिलाफ  कार्रवाई को अंजाम देते हुए विजीलैंस की टीम ने एक लाख रिश्वत के साथ टीसीपी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। टीसीपी अधिकारी एक प्रॉपर्टी डीलर से काम की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद विजीलैंस की टीम ने धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। जानकारी के अनुसार विजीलैंस टीम ने मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी को पकड़ा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार पांवटा साहिब में टीसीपी का एक अधिकारी अक्षित मेहता काम करने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजीलैंस को दी। इस पर शुक्रवार देर शाम विजीलैंस टीम पांवटा पहुंचकर जाल बिछाते हुए अधिकारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी यह रिश्वत प्रॉपर्टी डीलर से एक भूखंड पर प्लाटिंग की एवज में मांग रहा था। डीएसपी विजीलैंस तरणदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Vijay