टाटा सूमो फिसलकर खाई में गिरी, 10 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 12:32 PM (IST)

लाहौल स्पीति : प्रदेश में एक और सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। प्रदेश के लाहौल स्पीति में सोमवार शाम को एक टाटा सूमों फिसलककर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में टाटा सूमों में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। पुलिस स्टेशन कीलोंग और पटवारी गोंधला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक वाहन टाटा सूमो गोल्ड (एचपी -01 के 5659) गोंधला (जगला) सब डिवीजन लाहौल के पास सड़क पर स्किड हो गई और 50 फीट नीचे गिर गई। इस वाहन में दस व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। सभी व्यक्ति घायल हो गए, जिसमें 8 लोगों को आरएच कीलोंग और 2 व्यक्तियों को ले जाया गया, जिन्हें आगे के उपचार के लिए सीएचसी मनाली रेफर किया गया। घायलों में सुरेश कुमार (20) (ड्राइवर), राकेश (40), राहुल (23), राजेश (20), रीना देवी, सुरेन्द्र, सुदर्शन, रोहित, शिवम (13), शेर सिंह शामिल है। 
PunjabKesari
दूसरी ओर सीजन में दूसरी बार हुई बर्फबारी अब लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई है। बर्फबारी के कारण रास्तों पर बर्फ जमा हो गई है, जिसके कारण कई बार वाहन फंस जाते हैं और लोगों को परेशान होते भी देखा जा सकता है। हिमपात होने के कारण रास्तों पर बर्फ जमने के कारण जाम की स्थिति भी बन जाती है। बर्फबारी के कारण ही टाटा सूमो फिसलकर खाई में जा गिरी और 10 लोग घायल हो गए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News