अब एक महीना लजीज व्यंजन खाएंगे गिरिपार के लोग, जानिए क्यों ? (Video)

Sunday, Jan 13, 2019 - 04:13 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला के गिरीपार में मनाए जाने वाले ही माघी पर्व की शुरुआत हो गई है। इलाके में यह पर्व आगामी करीब 1 माह तक मनाया जाएगा।


इस खास पर्व के लिए करीब 2 माह पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं।


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस दौरान मेहमानों की खूब खातिरदारी की जाती है और मेहमानों के लिए विशेष पहाड़ी व्यंजन बनाए जाते हैं।


महिलाओं का कहना है कि माघी पर्व के मद्देनजर पशुओं के लिए पहले ही चारे आदि की व्यवस्था की जाती है, ताकि मेहमाननवाजी में कोई खलल ना पड़े।


क्षेत्र में किसान इस महीने को छुट्टी के तौर पर मनाते हैं। लोगों का कहना है कि पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।


माघी पर्व को मनाने की यह परंपरा क्षेत्र में कई सदियों से चली आ रही है जिसे आज भी यहां के लोग बखूबी निभा रहे हैं।

Ekta