धूमल ने साधा निशाना, कहा-हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांग्रेस का जाना तय

Sunday, Oct 22, 2017 - 11:58 PM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में गत 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसलिए अब इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का जाना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल टौणी देवी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2012 विस चुनावों में भाजपा की सरकार बनते-बनते नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में 50 प्लस सीटों का आंकड़ा छूएगी। उन्होंने कहा कि टिकट आबंटन के दौरान कुछ नेताओं में नाराजगी जरूर है लेकिन पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।