नंदपुर भटोली की तनु प्रिया बनी असिस्टैंट प्रोफैसर
punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 07:28 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर तनु प्रिया को उच्चतर शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफैसर काॅलेज कैडर वनस्पति विज्ञान के रूप में चुना गया है। नंदपुर भटोली विधानसभा क्षेत्र देहरा की रहने वाली तनु प्रिया ने डीएवी काॅलेज कांगड़ा से बीएससी की है। इसके बाद एमएससी और एमफिल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की है। अब तनु प्रिया एचपीयू में ही बॉटनी में पीएचडी कर रही हैं। तनु प्रिया की छोटी बहन मनु प्रिया पीएचडी के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन यूएस में क्रैनवेरी रिसर्च सैंटर में पोस्ट डॉक्टरेट शोधकर्ता हैं और क्रैनवेरी पर रिसर्च कर रही हैं। तनु प्रिया के पिता रविंदर पाल शास्त्री और माता कांता देवी, पति डाॅ. विनय मोदगिल, ससुर यशवंत मोदगिल और सास पुष्पा शर्मा उनकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here