भूस्खलन से तांदी-संसारी मार्ग बंद, पांगी जा रहे 24 लोग फंसे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 09:37 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): तिंदी से पांगी की ओर करीब एक किलोमीटर दूर भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे भूस्खलन होने से बंद हुई सड़क के चलते मनाली से पांगी और किलाड़ जा रहे लोग रास्ते में फंस गए हैं। बीआरओ के इस तांदी-संसारी मार्ग पर कई दिनों से कभी हिमस्खलन तो कभी भूस्खलन हो रहे हैं, जिस कारण राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। हालांकि लाहौल-स्पीति पुलिस आपदा प्रबंधन लोगों को जानकारी दे रही है लेकिन उदयपुर से किलाड़ जाने वाले यात्रियों को पिछले कई दिनों से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पांगी जाने वाले 2 वाहनों में करीब 24 यात्री फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ सड़क बहाल कर रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News