ऊना में शुरू हुआ PGI चंडीगढ़ का टैली मैडिसिन हैल्प डैस्क, दर्जनों ने लिया लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 12:55 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र शर्मा): पी.जी.आई. चंडीगढ़ के मरीजों को बेहद बड़ी सुविधा आज से ऊना में मिलनी शुरू हो गई है। ऊना जिला मुख्यालय पर आज से टैली मैडिसिन का संचालन शुरू किया गया है और यहां पहले ही दिन दर्जनों मरीजों ने पहुंच कर इस सुविधा का ऊना से ही लाभ उठाया है। मंगलवार को शुरू हुई इस सुविधा में सुबह लगभग 11 बजे तक लगभग 65 मरीज चिकित्सकों से परामर्श ले चुके थे। पी.जी.आई. के 2 चिकित्सकों का हैल्प डैस्क ऊना-नंगल रोड़ पर पुल के पास बने आई.पी.एच. रैस्ट हाऊस में स्थापित हो चुका है जहां पी.जी.आई के चिकित्सक मरीजों की सुविधा के लिए काम कर रहे हैं। कफ्र्यू व लॉक डाऊन के चलते ऐसे काफी मरीज हैं जोकि पी.जी.आई. चंडीगढ़ रूटीन इलाज के लिए नहीं जा पा रहे हैं।

प्रशासन ने इसके लिए यहीं प्रबंधन करते हुए टैली मैडिसिन सुविधा शुरू की है। इस संबंध में पी.जी.आई. के चिकित्सक डा. अरुण नेगी ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा इमरजेंसी के मरीजों के लिए नहीं है बल्कि उन मरीजों के लिए है जिनकी पी.जी.आई. से दवाई चल रही है या जिन्हें फालोअप के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया है या जिनकी दवाई चेंज होनी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News