हिमाचल में पहली बार लीजिए WWE Championship का मजा

Friday, Mar 23, 2018 - 08:21 PM (IST)

सोलन: हिमाचल में डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई.(वल्र्ड रैसलिंग एंटरटेनमैंट) के लाखों प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के विश्व प्रसिद्ध पहलवानों को अपनी आंखों के सामने फाइट करते देख सकते हैं।हिमाचल में इस प्रतियोगिता की डेट फाइनल हो गई है। प्रदेश में यह प्रतियोगिता 2 चरणों में होगी। 6 मई को सोलन तथा 13 मई को मंडी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए सोलन में अभी स्थान का चयन नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस लाइन ग्राऊंड में जिला प्रशासन की इस प्रतियोगिता के आयोजन की योजना है। डी.सी. सोलन विनोद कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पुलिस लाइन ग्राऊंड का निरीक्षण भी किया है। इसके अलावा प्रशासन ने ठोडो मैदान का विकल्प भी खुला रखा है। मंडी में पड्डल मैदान में ही इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

द ग्रेेट खली की एकैडमी के देसी पहलवान भी लेंगे भाग
प्रदेश सरकार व द ग्रेट खली की सी.डब्ल्यू.ई. रैसलिंग एकैडमी मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसमें विश्व प्रसिद्ध पहलवानों के अलावा द ग्रेेट खली की एकैडमी के देसी पहलवान भी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे होनी वाली अधिकांश आय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी। 

मंडी मे होगा प्रतियोगिता का दूसरा चरण
डी.सी. सोलन विनोद कुमार ने बताया कि सोलन में डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. प्रतियोगिता 6 मई को होगी। स्थान का अभी चयन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए पुलिस लाइन ग्राऊंड का भी निरीक्षण किया गया है। इस प्रतियोगिता का दूसरा चरण मंडी में 13 मई को होगा। 

Punjab Kesari