लकड़ी लाने गई महिला पर झपटा भालू, साथी महिला ने बचाया

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 06:00 PM (IST)


चम्बा(काकू चौहान):जिले की कुपाड़ा पंचायत के नलेड गांव में जंगल में लकडिय़ां लाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। शशि देवी (44)पत्नी देसो निवासी गांव नलेड सोमवार को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में जलाने के लिए सूखी लकडिय़ां लाने गई थी। उसके साथ एक और महिला भी थी। जब वह लकडिय़ां इक्ट्ठा कर रही थी तो अचानक कहीं से भालू आ गया और महिला पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। यह देख साथी महिला मौके पर पहुंची और साहस दिखाते हुए शोर मचाया। यह देख भालू को वहां से भाग गया। इस तरह महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। परिजन घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा ले आए। यहां महिला का उपचार चल रहा है। भालू के हमले से महिला को काफी चोटें आई हैं। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News