अनाडेल से फिर IGMC पहुंचा स्वाइन फ्लू का मरीज

Monday, Jul 10, 2017 - 12:28 AM (IST)

शिमला: स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अनाडेल से 59 वर्षीय व्यक्ति स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के चलते आई.जी.एम.सी. में भर्ती हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि यह वही मरीज है जोकि बीते दिनों भी स्वाइन फ्लू के चलते आई.जी.एम.सी. में भर्ती हुआ था। अब यह फिर से इलाज करवाने आई.जी.एम.सी. पहुंच गया है। वर्तमान वर्ष में अब तक स्वाइन फ्लू के 18 मामले पॉजीटिव पाए गए हंै, वहीं 2 की मौत हो चुकी है। इनमें एक तो बीते सप्ताह आई.जी.एम.सी. के रेडियोलॉजी विभाग के ही डाक्टर की मौत हुई है। राजधानी में स्वाइन फ्लू का वायरस थमता नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में बाहरी राज्य से शिमला घूमने आने वाले सैलानियों को भी सावधान रहना होगा।