जब कैंटर ने मारी कार को टक्कर, 4 लोग घायल

Monday, Jul 08, 2019 - 08:00 PM (IST)

स्वारघाट: एन.एच.-205 चंडीगढ़-मनाली पर हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से 7 किलोमीटर दूर बनेर नामक स्थान पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक सहित 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे में कार चालक पवन कुमार पुत्र सीता राम गांव चेली डाकघर तनबौल जिला बिलासपुर घायल हुआ है, जिसे निजी वाहन के माध्यम से एफ .आर.यू. नालागढ़ ले जाया गया है जबकि कार में सवार अन्य 4 घायलों को निजी वाहन की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। कैंटर चालक की पहचान हरमनजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब के रूप में हुई है। इस बाबत पुलिस थाना स्वारघाट में कैंटर चालक के खिलाफ  लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

चालक के खिलाफ  तेज रफ्तारी व लापरवाही का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पवन कुमार जिसका बनेर में अपना ढाबा है, अपनी कार में स्वारघाट की तरफ  जा रहा था और उसके साथ कार में 4 अन्य लोग संदीप, मनोज, रोहित व प्रिया भी सवार थे। जैसे ही पवन बनेर के पास पहुंचा तो स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ  तेज रफ्तार से आ रहे एक कैंटर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चालक पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार अन्य लोगों को भी काफ ी चोटें आई हैं। कार चालक पवन कुमार को निजी वाहन के माध्यम से एफ.आर.यू. अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया है, जबकि अन्य घायलों संदीप, मनोज, रोहित, प्रिया को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कैंटर चालक के खिलाफ  तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने का अभियोग थाना स्वारघाट में पंजीकृत कर लिया है।

Kuldeep