प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी स्वराज इंडिया

Sunday, Jul 22, 2018 - 10:28 PM (IST)

मंडी: स्वराज इंडिया आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय रविवार को सुंदरनगर में संपन्न प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता चमन अजटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल्लू से यादविंदर, शिमला से नागेंद्र राप्टा, नालागढ़ से रणबीर व कांगड़ा से अरुणा कुमारी शामिल हुईं। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वराज इंडिया हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी के विधिवत चुनाव हमीरपुर जिला के नादौन में 19 अगस्त को होंगे। पार्टी मुख्य रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था, पारदर्शिता व जवाबदेही की व्यवस्था लागू करने में विश्वास रखती है।


भाजपा व कांग्रेस देश को सही नेतृत्व देने में नाकाम
पार्टी का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस देश को सही नेतृत्व देने में नाकाम साबित हुई है, प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, पार्टी युवाओं के लिए संघर्ष करेगी। किसानों की समस्याओं का हल हो और उन्हें पैदावार के सही दाम मिले, कर्जे से राहत मिले व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

Vijay