सुरजीत ठाकुर बने आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 12:29 AM (IST)

शिमला (राक्टा): आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके तहत सुरजीत सिंह ठाकुर को आप का नया राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को शिमला में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। इस दौरान पार्टी के नए सह प्रभारी संदीप पाठक भी मौजूद रहे। पार्टी ने प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को भंग करते हुए 410 से अधिक पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की है। पार्टी ने 8 राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें भगवंत सिंह, शोर सिंह ठाकुर, रमा गुलेरिया, पूर्ण चंद, पुष्पेंद्र मोहन कश्यप, एसएस जोगटा, केजी पराशर व मनीष ठाकुर को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह राकेश मंढोत्रा को राज्य सचिव व प्रो. कुलवंत राणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह बीआर कौंडल, चेतन चंबियाल, अमन गुलेरिया, पंकज पंडित, संतराम और सुरेंद्र बंधू को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह टीम हिमाचल में शानदार स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार पर काम करेगी तथा पर्यटन को आगे बढ़ाने के साथ हिमाचल की तस्वीर को बदलने के लिए काम करेगी। यह टीम अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नैंस के लिए समर्पित रहेगी। 

निर्मला को सौंपी महिला विंग की कमान
निर्मला शर्मा को प्रदेश आम आदमी पार्टी महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभा गुलेरिया, आदर्श मेहता, अनिता व सुषमा शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, किरण पाठक को राज्य सचिव, कुसुम भारद्वाज, पदमा गुलेरिया, रूप रेखा, सुनीता ठाकुर और वंदना आंनद को राज्य संयुक्त सचिव बनाया गया है।

अनूप पटियाल बने यूथ विंग के अध्यक्ष 
अनूप पटियाल को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सुशीन बहल को एससी विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्गेश को ओबीसी विंग का प्रदेश अध्यक्ष और कर्नल नरेंद्र पठानिया को रक्षक विंग का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इन विंगों में उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी नियुक्यिां की गई हैं। इसी तरह विधाानसभा वार संगठन मंत्रियों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

इसलिए मिला सुरजीत को ईनाम 
संगठन के प्रति निष्ठा और सभी को साथ लेकर चलने की कला का ईनाम सुरजीत सिंह ठाकुर को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के तौर पर मिला। सुरजीत वर्ष 2012 में एक सामान्य कार्यकत्र्ता के रूप में आप में शामिल हुए थे। अपनी कार्यशैली के चलते वह संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। राज्य उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में जाकर चुनाव में अपना योगदान दिया और पार्टी हाईकमान के समक्ष अपनी एक अलग छवि बनाई। इसी के परिणामस्वरूप उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का अहम जिम्मा दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News