हर्षवर्धन पर सुरेश कश्यप का पलटवार, कहा- बीजेपी राज में नहीं, कांग्रेस में चला था तबादला उद्योग

Monday, Feb 19, 2018 - 02:00 PM (IST)

नाहन (सतीश): बीजेपी विधायक सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शिलाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान पर निशाना साधा है। पछाद निर्वाचन क्षेत्र के सराह में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कश्यप ने कहा कि हर्षवर्धन चौहान बीजेपी राज में तबादलों की बात कह रहे हैं मगर हकीकत यह है कि तबादला उद्योग कांग्रेस के राज में फल-फूल रहा था। उस समय तबादलों के रेट भी कांग्रेसी नेताओं द्वारा तय किए गए थे। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के समय छोटे-छोटे कर्मचारियों कर उन्हें प्रताड़ित किया था और कई तबादले तो ऐसे हुए जो सीएम के संज्ञान में भी नहो होते थे।


उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने कुछ तबादले किए हैं जो व्यवस्था परिवर्तन के लिए जरूरी थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर कई सवालिया निशान लगाए थे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा बीजेपी सांसदों से जबाब माांगना निंदनीय है। अकेले शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 बार कांग्रेस का सांसद चुना गया है। मगर कोई विकास कार्य यह नहीं करवा पाए।