Mumbai से मनाली लौटे Sunny Deol, शूटिंग की तैयारी में जुटे

Thursday, Apr 20, 2017 - 12:42 AM (IST)

मनाली: बॉलीवुड अभिनेता सन्नी दयोल मुंबई से वापस मनाली लौट आए हैं। सन्नी दयोल लगभग 10 दिनों से मुंबई में ही रुके हुए थे। मनाली पहुंचते ही सन्नी दयोल हिंदी फिल्म पल-पल दिल के पास की तैयारियों में जुट गए हैं। सन्नी दयोल ने फिल्म के लिए लोकेशन फाइनल कर दी है, साथ ही स्थानीय लोगों के ऑडीशन भी फाइनल कर दिए हैं। सन्नी दयोल ने शलीण गांव में एक काष्ठकुणी शैली के घर की मुरम्मत का कार्य भी पूरा कर लिया है। मनाली में शूटिंग का क्रम तो दशकों से चला आ रहा है लेकिन सन्नी की फिल्म में पहली बार स्थानीय लोगों को फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला है। स्थानीय को-आर्डीनेटर विक्रम ने बताया कि इस महीने में शूटिंग का क्रम शुरू हो जाएगा।