सेब के बगीचे में टहले सन्नी दयोल, माता प्रकाश कौर के साथ की चुनावी चर्चा

Tuesday, May 21, 2019 - 09:17 PM (IST)

मनाली: बालीवुड अभिनेता सन्नी दयोल चुनावों की थकान मिटाने अपनी माता प्रकाश कौर के साथ मनाली पहुंचे हुए हैं। सन्नी दयोल सोमवार को चार्टर्ड विमान से मनाली पहुंचे थे। अब वह 23 मई की सुबह चार्टर्ड विमान से पंजाब के लिए रवाना होंगे। मनाली में आराम फरमाने के साथ-साथ सन्नी दयोल कसरत करना नहीं भूले। मंगलवार सुबह सन्नी दयोल ने सेब के बगीचे में सुबह की सैर की और कसरत कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा। उन्होंने सैर के बाद अपनी माता प्रकाश कौर के साथ चुनावी चर्चा भी की।

पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं सन्नी दयोल

बता दें कि सन्नी दयोल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं और वह चुनावों में काफी व्यस्त रहे। चुनाव संपन्न होते ही सन्नी थकान मिटाने मनाली पहुंच गए हैं। सन्नी दयोल का मनाली से गहरा नाता रहा है। सन्नी ने अपने बेटे कर्ण दयोल को लेकर एक फिल्म पल पल दिल के पास भी बनाई है। यह फिल्म जुलाई में लॉन्च होने जा रही है। इस फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग भी मनाली की वादियों में हुई थी।

सन्नी के चुनाव में उतरने से प्रशंसक काफी खुश

सन्नी के दोस्त विक्रम ने बताया कि सन्नी दयोल चुनाव की थकान मिटाने मनाली पहुंचे हुए हैं। सन्नी का मनाली से गहरा नाता है। सन्नी मनाली में आराम करने के बाद बुधवार को गुरदासपुर लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि सन्नी के चुनाव में उतरने से उनके मनाली रह रहे प्रशंसक काफी खुश हैं।

Vijay