सुंदरनगर में दो दिन पानी की आपूर्ति रहेगी बंद

Monday, Nov 19, 2018 - 07:03 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) मंगलवार व बुधवार को दो दिन के लिए मंडी जिला के सुंदरनगर में पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से बंद रहेगी। जानकारी देते हुए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता इं. रजत शर्मा ने बताया कि चांदपुर में बने पम्प हाऊस में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार व बुधवार को जल आपूर्ति आंशिक रूप से बंद रहेगी।

Kuldeep