राजपथ पर परेड के बाद मोदी के साथ लंच करेगा सुमित

Monday, Dec 26, 2016 - 01:27 AM (IST)

नग्गर: हरिपुर महाविद्यालय के बी.कॉम. के छात्र का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय गणतंत्र दिवस शिविर के लिए हुआ है। सुमित ठाकुर कुल्लू जिला के पहले स्वयंसेवी हैं जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। सुमित ठाकुर राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी हैं। सुमित ठाकुर का चयन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से किया गया है। पूरे भारत में 40 लाख स्वयंसेवियों में से 200 स्वयंसेवियों का चयन गणतंत्र दिवस शिविर के लिए हुआ, उसमें से 4 स्वयंसेवी हिमाचल प्रदेश के चयनित हुए हैं।

3 बार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सुमित ठाकुर इससे पहले 3 बार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस शिमला में परेड कर चुके हैं। सुमित दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच करेंगे, उसकेबाद राष्ट्रपति के साथ चाय व भारत के महान लोगों से मिलने का अवसर प्रदान होगा।