PICS: सुकमा नक्सली हमले में घायल जवान की बिगड़ी तबीयत, उड़े परिजनों के होश

Thursday, Jun 01, 2017 - 11:21 AM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा): छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में घायल जवान महेंद्र सिंह ठाकुर की अचानक बिगड़ी तबीयत ने परिजनों के होश उड़ा दिए।


बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे जवान की तबीयत बिगड़ हई जिसके बाद उन्हें नाहन मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक नाहन क्षेत्र के कोलर के रहने वाले महेंद्र के सिर में अचानक दर्द उठा। अस्पताल में उसके साथ उनके पिता, पत्नी व भाई मौजूद है।


उल्लेखनीय है कि सुकमा में नक्सली हमले में एक गोली जवान महेंद्र की गर्दन के आर-पार हो गई थी। पिछले दिनों एसपी सौम्या घायल का हाल जानने उनके घर गई थी।