कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही ये बड़ी बात, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 07:34 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। इस बार साफ छवि के नेताओं को टिकट मिलेगी। पार्टी हाईकमान से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। आम परिवार के युवा राजनीति में आगे आएं। राजनीति में वे लोग आगे आएं जिनके मन में सेवा भाव हो। टिकट केवल ईमानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति को ही मिलेगा। हिमाचल की जनता जानती है कि कौन से चेहरे को वोट डालना है। सब जानते हैं कि किस चेहरे के आधार पर वोट डलेगा। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री के चेहरे की बात को टालते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकता है। इसके लिए पहले विधायक बनना जरूरी है।

बढ़ती बेरोजगारी कांग्रेस की सत्ता में वापसी का सबसे बड़ा आधार
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता ही जीत का आधार होगी। बढ़ती बेरोजगारी कांग्रेस की सत्ता में वापसी का सबसे बड़ा आधार है। प्रदेश में बेरोजगारी 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। भाजपा सरकार रोजगार की कोई नीति नहीं लेकर आई। यदि प्रदेश में रोजगार मिला है तो वह धर्मपुर व सिराज निर्वाचन क्षेत्र में ही मिला है। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था व ग्रामीण रोजगार को बढ़ाने के लिए नीति बनाएंगे। महंगाई आसमान छू रही है। अब तो महंगाई कम करने के लिए भगवान से प्रार्थना करनी पड़ेगी। भाजपा सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। इस अवसर पर सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, नालागढ़ के विधायक लखविन्द्र राणा, ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, दून के पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार व विनोद सुल्तानपुरी व जिला अध्यक्ष शिवकुमार सहित कई नेता उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News