MLA सुखविंदर सिंह सुक्खू ने CM जयराम को भेंट किया 11 लाख का चैक, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 09:27 PM (IST)

शिमला (राक्टा): विधायक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री रिलिफ फंड में 11 लाख रु पए की राशि दी है। रविवार को सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओकओवर में मुलाकात की और इस अवसर पर उन्हें 11 लाख रुपए का चैक भेंट किया। विधायक सुखविंदर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के अनुभवों को देखते हुए प्रदेश के मैडीकल कालेजों व अस्पतालों में अत्याधुनिक स्वास्थ सुविधाओं की जरूरत है।

स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट बढ़ाए सरकार 

सुक्खू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में विभिन्न रोगों की जांच-पड़ताल के लिए अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाई जाएं। इसके लिए विश्व स्तरीय सलाहकार की नियुक्ति की जाए। सुक्खू ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट बढ़ाने की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने आशा जताई है कि सभी जनप्रतिनिधि और समृद्ध व्यक्ति कोविड से लड़ाई में अपना सहयोग करेंगे।

विधायक की एक अच्छी पहल : मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक सुक्खू ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में विधायकों ने कोविड से निपटने के लिए एक साल तक अपने वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा दिया था। विधायक सुक्खू सहित कुछ अन्यों ने पूरा वेतन भी दिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News