सुक्खू ने सुरेश वालिया को सौंपी कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कमान

Friday, Mar 16, 2018 - 09:49 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा की कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है। इसके तहत सुरेश चंद्र वालिया को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रेम बरसोला, चुन्नी लाल, हेमराज, कांता सरोच व गुरदियाल सिंह को उपाध्यक्ष, रोशन लाल सहोत्रा, ज्ञान चौधरी, कृष्ण चंद सलूरिया व प्रकाश चंद भाटिया को महासचिव, नरेंद्र चौहान, मोहन लाल व रमेश चंद को सचिव और राम चंद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सरूप चंद, बलदेव सिंह रंधावा, ओंकार चंद, जगदीश शेरिया, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश कुमार, सुरेश चौधरी, ज्ञान चंद, कैप्टन सुदर्शन कुमार, सौरभ चौधरी, कैप्टन त्रिलोक चंद, बिशन दास, अजय मनकोटिया, सिकंदर लाल, छतर सिंह व मोहन लाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

ये भी होंगे सदस्य
इसके अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संबंधित ब्लॉक से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख तथा कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य व पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।

Punjab Kesari