लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें खबर

Friday, Jan 11, 2019 - 05:19 PM (IST)

बिलासपुर: निर्वतमान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जो भी हुकम होगा उसे वह पूरा करेंगे। यदि राहुल गांधी उन्हें चुनाव लड़ने को कहेंगे तो वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो भी जिम्मेदारी देंगे। उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। 6 साल तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए किसी प्रकार की परेशानी झेलने के सवाल पर उन्होंंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है तथा उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रहते हुए पूरी ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दिया है तथा इसका पूरा आनंद उठाया है।

वीरभद्र के बयान पर नहीं की कोई टिप्पणी

प्रदेश कांग्रेस में किसी प्रकार के सुधार पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में काफी सुधार हो गया है तथा सुधार तो समय-समय पर परिस्थितियों के मुताबिक होते रहते हैं। उन्होंने इसे निरंतर प्रक्रिया करार दिया है। निर्वतमान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नए प्रदेशाध्यक्ष पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा की गई बयानबाजी पर सुक्खू किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचते रहे। उन्होंने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा। 

Vijay