सुक्खू ने शुरू किया भितरघातियों को सबक सिखाना, शिमला शहरी कार्यकारिणी की भंग

Saturday, Dec 23, 2017 - 06:21 PM (IST)

शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भिरतघातियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत इन्होंने आज जिला शिमला शहरी विधानसभा सीट की कार्यकारिणी को भंग करके कर दी है। शिमला शहरी सीट से कांग्रेस पार्टी ने हरभजन भज्जी को कैंडिडेट बनाया था। 

जनारथा आजाद कैंडिडेट हुए खड़े 
वर्ष 2012 में कांग्रेस कैंडिडेट रहे हरीश जनारथा वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बतौर आजाद कैंडिडेट मैदान में उतर गए। इस कार्यकारिणी को भंग करने के पीछे यही कारण माना जा रहा है। हालांकि कार्यकारिणी को भंग करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। 

प्रदीप भुज्जा को पद से नहीं हटाया
बैठक में कहा गया है कि जिला शिमला की शहरी कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भ्भंग कर दिया गया है। जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा को पद से नहीं हटाया गया है। बताया जा रहा है की नई कार्यकारिणी का जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें की जिला शिमला शहरी में शिमला शहरी सीट ही आती है। शिमला शहरी सीट से कांग्रेस कैंडिडेट बुरी तरह से हारे हैं। इस कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर दिया है।