कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नेे नियुक्त किए हमीरपुर के ब्लॉक को-आर्डीनेटर

Tuesday, Jul 24, 2018 - 04:34 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग जिला हमीरपुर के अंतर्गत ब्लॉक संयोजकों की नियुक्ति की है। इसके तहत कंचन ठाकुर को ब्लॉक हमीरपुर का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी तरह राज सिंह को ब्लॉक भोरंज, केश्व दत्त लखनपाल को ब्लॉक बड़सर, सुरेश चंद को ब्लॉक टौणी देवी, कमल जीत को ब्लॉक गलोड़ और राजेश कुमार को ब्लॉक नादौन का संयोजक नियुक्त  किया गया है। पार्टी अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त संयोजकों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा है कि उक्त  नियुक्ति यां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

 

Vijay