Breaking: पूर्व मंत्री सुखराम को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक होने के चलते वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

Monday, May 09, 2022 - 01:25 PM (IST)

मंडी ( रजनीश): दिल्ली स्थित एम्स में उपचाराधीन पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डाक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है।



जानकारी के मुताबिक पंडित सुखराम दिल्ली एम्स में उपचाराधीन हैं, न्यूरोलॉजी और पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर मिलकर उनका उपचार कर रहे हैं। तीन वरिष्ठ डॉक्टर्स की निगरानी में पूर्व मंत्री का उपचार चल रहा है। साथ ही 24 घंटे निगरानी के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी भी लगाई है।



बता दें कि बीते शनिवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को सीएम जयराम ठाकुर के हेलिकॉप्टर से दिल्ली ले जाया गया था। 95 वर्षीय पूर्व मंत्री को एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

Content Writer

Prashar