कार की टक्कर से 2 लड़कियां घायल

Monday, Oct 29, 2018 - 09:04 PM (IST)

सुजानपुर (अश्विनी): सुजानपुर-हमीरपुर वाया चमियाना चोरी हमीरपुर सड़क मार्ग पर चमियाना के पास सोमवार शाम करीब 6.30 बजे एक कार चालक ने सड़क किनारे चल रही 2 लड़कियों को टक्कर मार दी। कार चालक सुजानपुर की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी। कार की गति इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से रिहायशी मकान के साथ लगती बाऊंड्री वाल भी टूट गई। जब यह घटना घटी तो वहां पर काफी ज्यादा भीड़ लोगों की जमा हो गई। भीड़ में खड़े लोगों ने सबसे पहले उन घायल हुई लड़कियों को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना जैसे ही सुजानपुर पुलिस को मिली तो पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि जिस गाड़ी से यह घटना हुई उसका चालक आर्मी में नौकरी करता है। वह इन दिनों घर पर छुट्टी आया है। चालक की हड़बड़ाहट के कारण यह घटना हुई। यह भी पता चला है कि यह आर्मी पर्सन चोरी से संबंध रखता है। सुजानपुर में किसी निजी काम से आया हुआ था। जो लड़कियां इस घटना में घायल हुई हैं, वे उसकी रिश्तेदार हैं। पुलिस में किसी भी तरह का कोई भी मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ है। घायल लड़कियों के परिजनों से उस आर्मी पर्सन ने आपसी समझौता कर लिया है।

Kuldeep