पुलिस कस्टडी युवक मौत मामला: गुस्साए परिजनों ने थाने पर किया पथराव, हाईवे जाम(Video)

Friday, Nov 01, 2019 - 04:28 PM (IST)

इंदौरा: कांगड़ा जिले में एक युवक ने डमटाल पुलिस थाना में कंबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात भदरोया में पुलिस ने चैकिंग के दौरान जमवाल रेस्टोरेंट से के पास से 32.8 ग्राम चिट्टे सहित युवक को पकड़ा था जिसे वह डमटाल थाने ले गई और दो दिन उसे पुलिस रिमांड पर रखा गया।

जिसने शुक्रवार सुबह कंबल से जेल के अंदर फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब सुबह जेल कर्मियों ने उसे मृत पाया। आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना मिलते एसपी कांगड़ा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि मृतक पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। वहीं घटना के बाद लोगों ने पुलिस स्टेशन डमटाल में पत्थराव किया।

इतना ही नहीं स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने पठानकोट-जालंधर-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस के हाथ-पैर फूले गए। SP कांगड़ा विमुक्त रंजन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर मंगवाई है। वहीं मृतक की पहचान आकाश कुमार उर्फ कैश पुत्र जोगिंदर पाल निवासी भदरोया तहसील इंदौरा के रुप में हुई है।
 

kirti