सोलंग में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Sunday, Jul 14, 2019 - 10:33 AM (IST)

मनाली: सोलंगनाला के समीप एक नेपाली मूल की महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार सुबह देखा कि एक नेपाली मूल की महिला का शव यहां एक पेड़ से लटका हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर को दी। वहीं पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया।

एस.पी. कुल्लू गौरव सिंह ने बनाया कि मृतक महिला की पहचान राधिका (33) पत्नी धनी राम निवासी नेपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने महिला के पति व भाई से भी इस बारे में पूछताछ की है।

उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी बहन अपने पति के शराब पीने की आदत से तंग थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त महिला अपने पति के साथ यहां पिछले कुछ वर्षों से एक किराए के कमरे में रह रही थी। मृतका का पति यहां मजदूरी करता है। बहरहाल, पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

kirti