बिलासपुर में एक व्यक्ति ने रसोईघर में लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 12:05 PM (IST)

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला थाना तलाई के अंतर्गत बड़गांव का है। जहां एक व्यक्ति ने गत रात रसोईघर फंदा लगा लिया। जानकारी के अनुसार जब सारा परिवार सो रहा था तो उस कुलतार सिंह (38) पुत्र नगेंद्र सिंह ने अपने रसोईघर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने कुलतार का शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News