एक जगह एकत्रित होकर मनमुटाव को मिटाएं सुधीर शर्मा व नीरज भारती

Monday, Feb 14, 2022 - 11:20 AM (IST)

ज्वाली (ललित) : ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, नगर पंचायत ज्वाली सहित पंचायत प्रतिनिधि पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती के पक्ष में उतर आए हैं। ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली के अध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव गुलशन चौधरी व सुरिंदर छिंदा ने विश्रामगृह ज्वाली में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती एक सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा ही कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीरज भारती को पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थकों द्वारा उकसाया गया तथा धर्मशाला के कंड कडियाना में गाली-गलौच व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

उन्होंने कहा कि नीरज भारती व सुधीर शर्मा दोनों ही कांग्रेसी हैं तथा अगर दोनों में मतभेद हैं तो एक जगह पर एकत्रित होकर मनमुटाव को मिटा लें। उन्होंने साथ ही हाइकमान से मांग की है कि सुधीर शर्मा को निष्कासित किया जाए। समस्त ज्वाली कांग्रेस ने एकजुट होकर कहा कि हम नीरज भारती व चौधरी चन्द्र कुमार के साथ हैं तथा अगर कोई उनके खिलाफ कुछ कहेगा तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रेस सचिव संसार सिंह संसारी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला सचिव जग्गा सनोरिया, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शशि चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष देस राज, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, पूर्व जिला परिषद प्रदीप वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिंदर राजू, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, संजय खान, कर्ण मेहरा, सुखवीर भाटिया, नगर पार्षद सीमा, नगर पार्षद पूजा, नगर पार्षद पुष्पा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, सौरभ चौधरी, संजय खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
 

Content Writer

prashant sharma