मेडिकल काॅलेज चम्बा में पहली बार टॉर्टिकोलिस का सफल ऑप्रेशन

Sunday, Feb 25, 2024 - 11:52 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज चम्बा में चिकित्सकों ने पहली बार टॉर्टिकोलिस का सफल ऑप्रेशन किया है। सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांदल के 12 वर्षीय बच्चे का प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा की अगुवाई वाले चिकित्सीय दल ने यह सफल ऑप्रेशन किया। अब बच्चा मेडिकल काॅलेज चम्बा में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय यह बच्चा जन्म से ही टॉर्टिकोलिस रोग से पीड़ित था। टॉर्टिकोलिस एक ऐसा रोग है जिसमें गर्दन की मांसपेशियों के कारण बच्चे का सिर मुड़ जाता है और एक तरफ ही झुका रहता है। यह आमतौर पर दर्द रहित रोग होता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह काफी दर्दनाक भी होता है। कुछ दिन पहले यह बच्चा अपने अभिभावकों के साथ मेडिकल काॅलेज चम्बा की ओपीडी में पहुंचा था। जहां चिकित्सीय दल ने संपूर्ण परीक्षण करने के बाद उसका ऑप्रेशन करने का निर्णय लिया था। लिहाजा चिकित्सकों ने पहली बार मेडिकल काॅलेज चम्बा में इस तरह का सफल ऑप्रेशन किया है। 

काॅलेज चम्बा के प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा ने बताया कि चम्बा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑप्रेशन में उनके साथ ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. वर्तिका शर्मा सहित एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और ओटीए ने अहम भूमिका निभाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay