नवजोत सिंह सिद्धू नौटंकीबाज नेता, कांग्रेस की रैली फ्लॉप शो : सुभाष ठाकुर (Video)

Thursday, May 16, 2019 - 04:21 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): कांग्रेस के स्टार चुनाव प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आयोजित की गई रैली को बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने हिमाचल की संस्कृति पर कुठाराघात बताया है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू सहित पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को चले हुए कारतूस बताया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को नौटंकीबाज नेता बताते हुए कहा कि सिद्धू कुछ भी नहीं हैं। न तो वह नेता हैं और न ही कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के अमर्यादित और असभ्य बयानों से देवभूमि हिमाचल शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि जिस अमर्यादित भाषा का देश के प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए प्रयोग किया है, उससे जिला बिलासपुर अपमानित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह रैली फ्लॉप शो सिद्ध हुई है।

प्रदेश स्तर से जिला स्तर तक 2 खेमों में बंटी कांग्रेस

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर प्रदेश स्तर से जिलास्तर तक दो धड़ों में बंटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  से लेकर जिला स्तर पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस दो खेमों में नहीं बंटी है तो स्पष्ट करे कि कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुनावों के समय में कहां गायब हो गया है। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र सहित हिमाचल में भाजपा चारों सीटों पर भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

Vijay